चन्दौली: धानापुर के मोहम्मद वसीम बने मदरसा बोर्ड सेकेंडरी परीक्षा के प्रदेश टॉपर, 92.50% अंक पाकर रचा इतिहास
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी सेकेंडरी परीक्षा-2026 में चन्दौली ने प्रदेश में परचम लहराया है। धानापुर स्थित मदरसा मिस्बाहुल उलूम के छात्र मोहम्मद वसीम ने 600 में 555 अंक प्राप्त कर 92.50 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिसकी सूचना मिलते ही जनपद सहित परिजनों, ग्रामीणों और विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
लखनऊ

10:56 PM, May 23, 2026
मुंशी/मौलवी सेकेंडरी परीक्षा के टॉप-10 में पांच छात्राएं, गोरखपुर-गोंडा-कुशीनगर से दो-दो मेधावी
चन्दौली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी सेकेंडरी परीक्षा-2026 में चन्दौली ने प्रदेश में परचम लहराया है। धानापुर स्थित मदरसा मिस्बाहुल उलूम के छात्र मोहम्मद वसीम ने 600 में 555 अंक प्राप्त कर 92.50 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिसकी सूचना मिलते ही जनपद सहित परिजनों, ग्रामीणों और विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर मिर्जापुर के मदरसा शनसाह निस्वा अरबी कॉलेज के मोहम्मद कासिम अली रहे, जिन्हें 537 अंक, 89.50% मिले। गोरखपुर की जामिया रिज़विया अहले सुन्नत की शायमा परवीन 536 अंकों, 89.33% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
टॉप-10 में बेटियों ने मारी बाजी
इस बार की मेरिट सूची में छात्राओं का दबदबा रहा। टॉप-10 में पांच छात्राओं ने जगह बनाई है। इनमें गोरखपुर की शायमा परवीन व रुखसार बानो, कुशीनगर की सिद्दीका खातून व शकीला खातून और लखनऊ की सानिया शामिल हैं।
कहां से कितने मेधावी
गोरखपुर, गोंडा और कुशीनगर से दो-दो छात्र-छात्राएं मेरिट में आए हैं। वहीं चन्दौली, मिर्जापुर, जौनपुर और लखनऊ से एक-एक छात्र टॉप-10 में शामिल हैं। गोंडा के मदरसा रफीकुल इस्लाम कटरा बाजार से लाल बाबू और मो जाबेद ने मेरिट में स्थान बनाया।
Advertisement
एक नजर में टॉप-3
1. मोहम्मद वसीम, चन्दौली - 555/600, 92.50%
