चंदौली को मिला नया जिलाधिकारी, शैलेन्द्र कुमार संभालेंगे जिले की कमान
चंदौली। उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत चंदौली जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार वर्तमान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
चंदौली

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार
9:08 PM, Nov 16, 2026
वर्तमान डीएम चंद्र मोहन गर्ग बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव, भदोही से चंदौली भेजे गए शैलेन्द्र कुमार
चंदौली। उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत चंदौली जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार वर्तमान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
Advertisement
वहीं, भदोही के जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार को चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अब वह चंदौली जिले की प्रशासनिक कमान संभालेंगे।
नए जिलाधिकारी की नियुक्ति के साथ ही जिले में प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव होगा। शैलेन्द्र कुमार के सामने जिले में विकास कार्यों को गति देने, जनसमस्याओं के निस्तारण और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की जिम्मेदारी होगी।
