चंदौली: चकिया पुलिस ने अवैध असलहा और कारतूस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गढ़वा घाट कुटिया, ग्राम सोनबरसा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध 32 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
चकिया, चंदौली

5:08 PM, Apr 22, 2026
चंदौली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत चकिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा और कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गढ़वा घाट कुटिया, ग्राम सोनबरसा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध 32 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान इस प्रकार हुई—
प्रमोद कुमार पटेल पुत्र बलिराम सिंह, निवासी तिलौली कला, थाना कर्मा, जिला सोनभद्र
प्रमोद कुमार यादव पुत्र स्व. बैजनाथ यादव, निवासी केवली, थाना घोरावल, जिला सोनभद्र
पूछताछ में क्या बताया
पूछताछ के दौरान प्रमोद कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है और उसने अपनी सुरक्षा के लिए यह असलहा खरीदा था। उसने बताया कि उसके साथी प्रमोद कुमार यादव ने उसे बिहार में असलहा दिलवाया था।
वहीं प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बिहार के एक अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से उन्हें असलहा मिलने की जानकारी मिली थी। उसी के कहने पर वह अपने मित्र को बिहार के हाटा क्षेत्र ले गया, जहां से दोनों ने असलहा और कारतूस लेकर वापस लौट रहे थे।
Advertisement
बरामदगी