चंदौली: ओरवा गांव में 35 वर्षीय मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव में शुक्रवार सुबह एक 35 वर्षीय मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की फाइल फोटो
1:59 PM, Jul 3, 2026
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव में शुक्रवार सुबह एक 35 वर्षीय मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ओरवा गांव निवासी देवलाल राजभर के पुत्र जितेंद्र राजभर (35) ने अपने करकटनुमा घर में लगी बल्ली से प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Advertisement
मृतक अपने पीछे पत्नी रीता, पुत्र शुभम तथा पुत्रियां प्रिया और परी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी थानाध्यक्ष वरुणेंद्र राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर क्षेत्रीय दरोगा अभिमन्यु राय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
