चकरघट्टा पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार, तीन अभियुक्त व एक अभियुक्ता शामिल
चंदौली। चकरघट्टा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तीन अलग-अलग मामलों में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में तीन अभियुक्त और एक अभियुक्ता शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
चकरघट्टा, चंदौली

7:22 PM, Aug 22, 2026
चंदौली। चकरघट्टा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तीन अलग-अलग मामलों में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में तीन अभियुक्त और एक अभियुक्ता शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय जेएम चकिया से जारी वारंट के मामले में जनकपुर निवासी रामनरायन (63) और राजेश (50) को उनके घर से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
इसी क्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया द्वारा जारी वारंट के आधार पर पिपराही निवासी कन्हैया लाल (62) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा 457 और 380 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
Advertisement
वहीं, बरबसपुर (बकुलघट्टा) निवासी मंजू (35) को भी न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा 498ए, 323, 504 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल संजय कुमार साहू, कांस्टेबल अजय तिवारी, राहुल मौर्या, महिला कांस्टेबल प्रमिला यादव और रोहिणी देवी शामिल रहीं।
