चकिया पुलिस ने ₹16 लाख ठगी का किया खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
23 अप्रैल 2026 को थाना चकिया क्षेत्र के ग्राम बरहुवां स्थित शशि ज्वैलर्स के संचालक शशि प्रकाश वर्मा के साथ एक संगठित गिरोह ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले असली सोने के छोटे दाने बेचकर विश्वास जीता और बाद में 100 ग्राम से अधिक सोना देने का लालच देकर पीड़ित से करीब 16 लाख रुपये ले लिए। जब ज्वैलर्स संचालक ने पोटली खोली तो उसमें सोने के स्थान पर नकली चमकदार धातु के टुकड़े मिले। इसके ब
चंदौली

12:17 PM, Apr 26, 2026
चकिया/चंदौली। थाना चकिया पुलिस ने ₹16 लाख की ठगी के मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15.80 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई मुकदमा दर्ज होने के करीब 12 घंटे के भीतर कर ली।
जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को थाना चकिया क्षेत्र के ग्राम बरहुवां स्थित शशि ज्वैलर्स के संचालक शशि प्रकाश वर्मा के साथ एक संगठित गिरोह ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले असली सोने के छोटे दाने बेचकर विश्वास जीता और बाद में 100 ग्राम से अधिक सोना देने का लालच देकर पीड़ित से करीब 16 लाख रुपये ले लिए। जब ज्वैलर्स संचालक ने पोटली खोली तो उसमें सोने के स्थान पर नकली चमकदार धातु के टुकड़े मिले। इसके बाद आरोपी महिलाओँ और बच्चों के साथ मौके से फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर थाना चकिया में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 अप्रैल की सुबह लगभग 7:30 बजे सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम बेलावर के पीछे पहाड़ी के पास से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक घुमंतू गिरोह के सदस्य हैं और खुद को उड़ीसा की सोने की खदान में काम करने वाला बताकर लोगों को झांसा देते थे। पहले असली सामान देकर भरोसा जीतते और फिर बड़ी रकम लेकर नकली धातु देकर फरार हो जाते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद प्रधान, विष्णु प्रधान, दुखबन्धु पटरा, संतोषी प्रधान, कंचन प्रधान, संतोषी प्रधान और बोधई प्रधान शामिल हैं, जो उड़ीसा राज्य के विभिन्न जिलों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, हरेंद्र कुमार यादव, महिला उपनिरीक्षक खुशबू यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
