चकरघट्टा पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चंदौली। चकरघट्टा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को उनके घर से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
चकरघट्टा, चंदौली

3:02 PM, Sep 17, 2026
न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पिपराही गांव स्थित घर से पकड़े गए
चंदौली। चकरघट्टा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को उनके घर से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन और थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:50 बजे ग्राम पिपराही में दबिश दी। इस दौरान न्यायालय जेएम चकिया की ओर से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र (वारंट) के आधार पर अंगद वियार (32), लक्ष्मण वियार (40) और तारा (30) को गिरफ्तार किया गया।
Advertisement
तीनों गिरफ्तार आरोपी पिपराही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी वारंट मुकदमा संख्या ST No. 262/2019, राज्य बनाम अंगद आदि से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए चकिया रवाना किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल संजय कुमार साहू, हेड कांस्टेबल दीपचंद गिरी, कांस्टेबल किशन सिंह, राहुल पटेल, सोमनाथ और महिला कांस्टेबल प्रिया यादव शामिल रहीं।
