पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39 वीं पुण्यतिथि मनाई
राष्ट्रीय लोक दल के कैंप कार्यालय खोवा मंडी पर शुक्रवार को किसानों,मजदूरों व गरीबों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39 वीं पुण्यतिथि मनाई गई ।इस अवसर पर चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीपप्र ज्वलित कर दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों मजदूरों ,गरीबों के देवता व मसीहा थे
चंदौली

4:50 PM, May 29, 2026
डीडीयू नगर। राष्ट्रीय लोक दल के कैंप कार्यालय खोवा मंडी पर शुक्रवार को किसानों,मजदूरों व गरीबों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39 वीं पुण्यतिथि मनाई गई ।इस अवसर पर चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीपप्र ज्वलित कर दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों मजदूरों ,गरीबों के देवता व मसीहा थे। भारत के कृषि उत्थान के लिए किसानों के हितवर्धन के लिए गांव खेत खलिहन के लिए कार्य किया। उनकी चिंतन थी।उन्होंनेअपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य करके लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री पद पर थे।भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर स्वयं भेष बदल कर लोगों को पकड़ने के लिए निकल पड़ते थे।नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि चौधरीचरण सिंह1937 में प्रदेश के विधायक बने किसानो की अपनी भूमि पर स्वामित्व दिलाने के लिएभूमि उपयोग विधेयक का मनसौदा तैयार कर सभी विधायकों के पास भेजेऔर उस विधयक को विधानसभा में पेश करना चाहा। अंग्रेज गवर्नर ने पेश करने की अनुमति नहीं दी।बाद में इसी विधेयक को उत्तर प्रदेश विधानसभा में जमीदारी उन्मूलनऔर भूमि सुधार का आधार बना।जिसका जोत उसी की धरती होगी।एक ही जाति के लेखपाल होते थे वह प्रथा खत्म कर हर समाज के पढ़े-लिखे योग्य व्यक्ति को लेखपाल बनने का संविधान ले आए ।विधिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामविलास यादव ने कहा कि आगरा विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा लेकर1928 में ईमानदारी कर्तव्य निष्ठापूर्वक गाजियाबाद में वकालत आरंभ किया।वह कॉलेज जैसे व्यावसायिक पेशे मेभी वही मुकदमा स्वीकार करते थेजिसमे मवकिल का पक्षन्याय पूर्ण होता था।श्रद्धांजलि सभा में समरनाथ सिंह यादव एडवोकेट, भागवत नारायण चौरसिया,महेंद्र यादव,रामविलास यादव,एडवोकेट रंजीत रावत,रामनिवास घोष,अभिषेक शर्मा,सत्येंद्र जायसवाल,नीलू यादवेंद्र यादव,आदि लोग थे।
Advertisement
