तीन गोवंश के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार
शहाबगंज। थाना शहाबगंज पुलिस ने बड़गांवा ईंट-भट्ठे के पास चेकिंग के दौरान तीन गोवंशीय बछड़ों के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी तीनों गोवंश को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए पैदल बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और गोवंश को सकुशल बरामद कर लिया।
शहाबगंज, चंदौली

7:37 PM, Sep 21, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सतीन गोवंश के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार
शहाबगंज पुलिस ने बड़गांवा ईंट-भट्ठे के पास की कार्रवाई
शहाबगंज। थाना शहाबगंज पुलिस ने बड़गांवा ईंट-भट्ठे के पास चेकिंग के दौरान तीन गोवंशीय बछड़ों के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी तीनों गोवंश को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए पैदल बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और गोवंश को सकुशल बरामद कर लिया।
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजमल अंसारी पुत्र स्व. खलील, निवासी ग्राम चन्दा, थाना चांद, जिला कैमूर भभुआ, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात के समय सुनसान रास्तों से छुट्टा गोवंशीय पशुओं को इकट्ठा कर अतायस्तगंज व बड़गांवा होते हुए गांव और खेतों के रास्ते बिहार ले जाकर बेचता था।
पुलिस ने मामले में थाना शहाबगंज में मु0अ0सं0 115/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शहाबगंज और इलिया थानों में पूर्व में भी गोवध निवारण, पशु क्रूरता तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवपूजन सिंह, कांस्टेबल इरशाद अंसारी रहे।