₹25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, इलिया पुलिस और सर्विलांस टीम की कार्रवाई
चंदौली। इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामी गोतस्कर समसाद राइन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बांदा जिले के विसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रई गांव के समीप नहर पुलिया से गिरफ्तार किया।
चंदौली

3:33 PM, Sep 1, 2026

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2025 को इलिया पुलिस ने बनरसिया नहर माइनर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक लादकर बिहार ले जाए जा रहे 12 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया था। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए थे।
इस मामले में इलिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान समसाद राइन पुत्र रज्जब अली, निवासी ग्रामसभा गम्हरी, मजरी इलाही डेरा, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 32 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अलावा POCSO एक्ट समेत गंभीर धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement
आपराधिक इतिहास
मुकदमा संख्या 61/2025 — धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना इलिया।
मुकदमा संख्या 330/2013 — धारा 363/376/467/468/470/471 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना बिंदकी, फतेहपुर।
गिरफ्तारी टीम का नेतृत्व इलिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय और सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा ने किया।