पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पपौरा में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन
चहनियां। क्षेत्र के पपौरा स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, चंदौली के निदेशक डॉ. संजय यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी आरबी यादव एवं चंदौली जनपद के ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन उपस्थित रहे।
चंदौली

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पपौरा में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव
5:28 PM, Feb 12, 2026
चहनियां। क्षेत्र के पपौरा स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, चंदौली के निदेशक डॉ. संजय यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी आरबी यादव एवं चंदौली जनपद के ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव ने कहा कि बच्चों को अपने भविष्य को लेकर प्रारंभिक स्तर से ही जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले, तो वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार बेहतर कैरियर का चयन कर सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आरबी यादव ने कहा कि पहले बच्चे इंटरमीडिएट पास करने के बाद कैरियर के बारे में सोचते थे, लेकिन आज प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को कैरियर गाइडेंस दिया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय पहल है।
Advertisement
वहीं दूसरे विशिष्ट अतिथि ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन ने कहा कि आज हर क्षेत्र में बच्चों के लिए कैरियर के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। बच्चों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार ही कैरियर का चयन करना चाहिए, जिससे कार्य बोझ नहीं बल्कि आनंद बने। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अपनी पसंद का दबाव न डालें, बल्कि उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार निर्णय लेने की स्वतंत्रता दें। साथ ही उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध कैरियर अवसरों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य श्याम सुंदर यादव ने किया।
इस अवसर पर शिक्षिका नेहा त्रिपाठी, मुकेश खरवार, युवा समाजसेवी साहब लाल यादव, लेखपाल चंदन यादव सहित विद्यालय परिवार एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।