करंट की चपेट में आने से बीएसएफ जवान की मौत, गांव में पसरा मातम
जानकारी के अनुसार करजरा गांव निवासी आनंद कुमार शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। घटना होते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
धीना, चंदौली

बीएसएफ जवान आनंद कुमार का फाइल फोटो
7:13 PM, May 15, 2026
घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा, तीन वर्ष पहले हुए थे बीएसएफ में भर्ती
धीना (चंदौली)। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में शुक्रवार को करंट लगने से बीएसएफ जवान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार करजरा गांव निवासी आनंद कुमार शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान खुले विद्युत तार में चिपक गए। अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। घटना होते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि आनंद कुमार तीन वर्ष पूर्व बीएसएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ में थी। वह अपने भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। बड़े भाई का नाम प्रिंस कुमार तथा दूसरे भाई का नाम अवनीश कुमार है। उनके पिता राम बचन यादव किसान हैं। जवान बेटे की असमय मौत से मां बिंदु देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आनंद कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी।
