बीएसए ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) सकलडीहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, पठन-पाठन, भोजन की गुणवत्ता और छात्राओं के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया।
चंदौली

4:28 PM, Aug 19, 2026
चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) सकलडीहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, पठन-पाठन, भोजन की गुणवत्ता और छात्राओं के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बीएसए ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं ने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल और खान-पान की व्यवस्था पर संतोष जताया।
Advertisement
बीएसए ने वार्डेन और विद्यालय प्रशासन को परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन, फल और दूध उपलब्ध कराया जाए। साथ ही छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा।
उन्होंने शिक्षकों को पठन-पाठन की गुणवत्ता में और सुधार करने तथा विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। बीएसए ने कहा कि आवासीय विद्यालय में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
