आंगनबाड़ी केंद्र से वापस लौट रहे सगे भाई-बहन की खेत के गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मौत
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर (सरने) में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर घर लौट रहे सगे भाई-बहन की खेत के गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
चंदौली

5:57 PM, Oct 14, 2025

सरने निलासी सूरज कुमार की चार वर्षीय पुत्री खुशबू और ढाई वर्षीय पुत्र शिवांशु गांव के समीप आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ते थे। रोज की तरह दोनों मंगलवार सुबह विद्यालय गए थे। दोपहर करीब 12 बजे जब छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में खेतों में जमा बारिश के पानी में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने पानी से उन्हें बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।