स्कूल से लौटते वक्त भाई बहन नहर में डूबे
बलुआ थाना क्षेत्र के मठेला गांव में सोमवार को नहर में सगे भाई-बहन के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। डूबे बच्चों को तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
balua chandauli

5:57 PM, Aug 24, 2026
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मठेला गांव में सोमवार को नहर में सगे भाई-बहन के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। डूबे बच्चों को तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी गोविंद मौर्य का पुत्र क्षितिज मौर्य (12) पुत्री साक्षी मौर्य (6) दोनों निकट के स्कूल में पढ़ते हैं। भाई-बहन स्कूल से लौटने के बाद नहर किनारे पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बहन नहर किनारे पेड़ पर लगे झूले पर झूल रही थी। इसी दौरान वह अचानक नहर में गिर गई। बहन को बचाने के लिए भाई भी नहर में उतर गया, लेकिन वह भी गहरे पानी में डूब गया।
Advertisement
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर बलुआ थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद दोनों भाई-बहन की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
