लेफ्ट कर्मनाशा नहर पर 1.20 करोड़ से बनेगा पुल, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
शहाबगंज (चंदौली)। विकास क्षेत्र के बड़गांवा गांव के पास लेफ्ट कर्मनाशा नहर पर ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पुल की मांग जल्द पूरी होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से यहां करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पुल बनने से आसपास के ग्रामीणों के साथ किसानों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
शहाबगंज, चंदौली

6:18 PM, Sep 8, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। विकास क्षेत्र के बड़गांवा गांव के पास लेफ्ट कर्मनाशा नहर पर ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पुल की मांग जल्द पूरी होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से यहां करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पुल बनने से आसपास के ग्रामीणों के साथ किसानों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
बड़गांवा गांव के पास लेफ्ट कर्मनाशा नहर पर वर्तमान में आवागमन के लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित पुल की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर खेती-किसानी के कार्य के दौरान ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य वाहनों को नहर पार कराने में दिक्कत होती है। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि नहर के दोनों तरफ बड़ी संख्या में कृषि भूमि है। पुल का निर्माण होने से किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में आसानी होगी। वहीं आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विद्यार्थियों, मजदूरों और छोटे वाहन चालकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
Advertisement
पीडब्ल्यूडी विभाग ने जरूरत को देखते हुए पुल निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने शासन से प्रस्ताव को जल्द मंजूरी प्रदान कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से बड़गांवा सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और किसानों के लिए खेतों तक पहुंच आसान होगी। पुल निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वही ठेकहा गांव के प्रधान सलाउद्दीन व बड़गांवा गांव के प्रधान गुलफाम अहमद मिक्कू ने बताया कि नहर पर पुराना पुल था लेकिन जर्जर हाल में पहुंच गया था।लोग जान जोखिम में डालकर आते जाते थे। क्षतिग्रस्त पुल के जगह नया पुल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया था।
वही पीडब्ल्यूडी विभाग अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि नया पुल बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है।धन आने पर तुरंत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
