बड़े वाहनों के लिए पुल बन्द, लगा बैरिकेटिंग
वाराणसी को जोड़ने वाले बलुआ पुल से अब सड़क निर्माण होने और व्यवस्था दुरुस्त होने तक ओवरलोड वाहनों और डम्फर पर शुक्रवार को रोक लगा दिया गया है । लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बलुआ पुलिस ने यह फैसला लिया है ।
चहनिया, चंदौली

बलुआ में पुल के पास बैरिकेटिंग लगवाती बलुआ पुलिस
8:05 PM, May 15, 2026
सुधींद्र पांडेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनिया। वाराणसी को जोड़ने वाले बलुआ पुल से अब सड़क निर्माण होने और व्यवस्था दुरुस्त होने तक ओवरलोड वाहनों और डम्फर पर शुक्रवार को रोक लगा दिया गया है । लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बलुआ पुलिस ने यह फैसला लिया है ।
चन्दौली जनपद के चहनियां क्षेत्र से बलुआ पुल से होकर लोग वाराणसी जाते है । पुल बनने के बाद यहां बैरिकेटिंग लगाया गया था किन्तु बाद में हटा दिया गया । एक तरफ हाइवे निर्माण चल रहा है तो दूसरी तरफ ओवरलोड वाहन और डम्फर इस रास्ते से होकर अंधाधुंध चल रहे है । जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही है । बलुआ पुलिस ने निर्णय लेते हुए सराय गांव में पुल के रास्ते पर बैरिकेटिंग लगा दिया । जिससे अब ओवरलोड वाहन और डम्फर नही चलेगा । इस संदर्भ में बलुआ एसओ अरुण कुमार सिंह ने बताया सड़क निर्माण के कारण छोटे वाहन,दो पहिया वाहन वाले अव्यवस्थित ढंग से चल रहे है । जिससे डम्फर की चपेट में आये दिन दुर्घटना हो रही है । लोगो की जान माल की सुरक्षा को देखते हुए बैरिकेटिंग लगाया जा रहा है । सड़क निर्माण पूर्ण होने और सुब्यवस्थित ढंग से वाहन चलने के बाद ही इसे खोला जायेगा ।
Advertisement
