भाजपा की मासिक कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान पर मंथन
धानापुर। वेद विद्यालय नरौली में भारतीय जनता पार्टी की मासिक कार्यशाला की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश सिंह (कादिराबाद) उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता रमेश द्विवेदी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
चंदौली

3:45 PM, Sep 12, 2026
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम आयोजित करने की बनी रूपरेखा
धानापुर। वेद विद्यालय नरौली में भारतीय जनता पार्टी की मासिक कार्यशाला की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश सिंह (कादिराबाद) उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता रमेश द्विवेदी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाए और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग किया जाए।
Advertisement
इस दौरान पार्टी की ओर से निर्देशित आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प’ अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। अभियान के तहत सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को योजनाओं की जानकारी देने, आमजन को जागरूक करने तथा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा दिया निवासी राधेश्याम यादव को अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष गोपाल बिंद ने किया। इस अवसर पर विनय राज पांडेय, दिनेश सिंह, रमेश यादव ‘बबलू’, बिनीत सिंह, बिपिन रस्तोगी, नरेंद्र तिवारी, सुनील पांडेय, नामवर शर्मा, अशोक गुप्ता, गुलशन वर्मा, काशीनाथ, मनोज मौर्या, अनामिका मिश्रा, दिनेश मिश्रा, प्रदीप राजभर, सुरेश मौर्या, बजरंगी उपाध्याय, संतोष यादव, राधेरमण सिंह, रास बिहारी, रामनिवास, मेवालाल गुप्ता, दिलीप पटेल, महेंद्र गोड़, रामप्रसाद राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
