नगवा चोचकपुर गंगा घाट पर फिर शुरू हुआ नाव संचालन
ओवरलोड व छोटी नावों पर रहेगा प्रतिबंध, केवल मानक के अनुसार बड़ी नावें चलेंगी
धानापुर चंदौली

7:47 PM, July 26, 2025
ओवरलोड व छोटी नावों पर रहेगा प्रतिबंध, केवल मानक के अनुसार बड़ी नावें चलेंगी
धानापुर, चंदौली। गंगा नदी में बढ़े जलस्तर के कारण बीते दिनों सुरक्षा को देखते हुए नगवा चोचकपुर गंगा घाट पर नाव संचालन पर रोक लगा दी गई थी। अब जलस्तर में कमी आने के बाद पुनः नावों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
Advertisement
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आर.के. चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नाव संचालन के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। घाट पर केवल इंजन चालित बड़ी नावों का संचालन किया जाएगा, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप होंगी। छोटी नावों और ओवरलोड नावों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। घाट पर निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।