गंगा का जलस्तर कम होते ही नगवा-चोचकपुर घाट पर फिर शुरू हुआ नाव संचालन
धानापुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण बंद किया गया नगवा-चोचकपुर गंगा घाट पर नावों का संचालन बुधवार, 9 सितंबर की सुबह से फिर शुरू कर दिया गया। नाव संचालन बंद होने से घाट के रास्ते आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
चंदौली

7:21 AM, Sep 9, 2026
धानापुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण बंद किया गया नगवा-चोचकपुर गंगा घाट पर नावों का संचालन बुधवार, 9 सितंबर की सुबह से फिर शुरू कर दिया गया। नाव संचालन बंद होने से घाट के रास्ते आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अवर अभियंता आरके चौहान ने बताया कि गंगा के जलस्तर में कमी होने और स्थिति सामान्य होने के बाद बड़ी नावों के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इसके बाद बुधवार सुबह से नगवा-चोचकपुर घाट पर नावों का संचालन शुरू कर दिया गया।
Advertisement
नाव सेवा बहाल होने से गंगा के दोनों छोर के बीच आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिली है। हालांकि, जलस्तर को देखते हुए नाविकों को सुरक्षा के साथ संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
