ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, रैली निकालकर किया नामांकन के लिए जागरूक
धानापुर। कस्बा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान बच्चों ने बैंड-बाजे के साथ बैनर व पोस्टर लेकर जागरूकता रैली निकाली।
धानापुर, चंदौली

12:47 PM, Apr 2, 2026
धानापुर। कस्बा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान बच्चों ने बैंड-बाजे के साथ बैनर व पोस्टर लेकर जागरूकता रैली निकाली।
रैली विद्यालय से निकलकर ब्लॉक बाजार, कस्बा और आसपास की बस्तियों में भ्रमण करते हुए लोगों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन नजदीकी विद्यालयों में कराएं, ताकि उन्हें योग्य शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा देना सभी की जिम्मेदारी है और शिक्षा ही सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम है।
Advertisement
इस अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय धानापुर के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नोडल संकुल जैद अहमद खान, प्रदीप सिंह (अध्यक्ष), इरफान अली मंसूरी, राजनाथ, अभिषेक सिंह, नवीन सिंह, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र यादव सहित कई शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।