23 नवंबर को अमरवीर इंटर कॉलेज मैदान में होगी ब्लॉक स्तरीय परिषदीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता
धानापुर (चंदौली)। विकासखंड धानापुर में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय परिषदीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर को अमरवीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे।
धानापुर, चंदौली

10:30 AM, Nov 22, 2026
प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दिखाएंगे दमखम, 25 और 26 नवंबर को होगी जिलास्तरीय प्रतियोगिता
धानापुर (चंदौली)। विकासखंड धानापुर में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय परिषदीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर को अमरवीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुशील सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह शामिल होंगे। खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) अश्विनी सिंह ने इसकी जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने बताया कि प्राथमिक वर्ग में कबड्डी, खो-खो, 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं जूनियर वर्ग में खो-खो, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाएं होंगी।
इसके अलावा लोकगीत, समूहगान, एकांकी, अंताक्षरी एवं विशेष प्रदर्शन जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के बाद जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 25 एवं 26 नवंबर को आवाजपुर स्थित शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित होगी। ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
