स्कूल चलो अभियान के तहत शहाबगंज में निकली ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली
रैली में कम्पोजिट विद्यालय शहाबगंज एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चे हाथों में जागरूकता से संबंधित तख्तियां लिए हुए थे और “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”, “पढ़ी-लिखी नारी, हर घर की उजियारी” तथा “बेटा-बेटी एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
शहाबगंज, चंदौली

5:58 PM, Apr 8, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र से बुधवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अरविन्द सिंह एवं ग्राम प्रधान रामजीत साहनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में कम्पोजिट विद्यालय शहाबगंज एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चे हाथों में जागरूकता से संबंधित तख्तियां लिए हुए थे और “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”, “पढ़ी-लिखी नारी, हर घर की उजियारी” तथा “बेटा-बेटी एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
Advertisement
रैली की शुरुआत ब्लॉक संसाधन केंद्र से हुई, जो कस्बा स्थित पंचायत भवन से होते हुए पुनः कम्पोजिट विद्यालय शहाबगंज पहुंचकर समाप्त हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को नए शैक्षिक सत्र में अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में कराने तथा उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जागरूक करना था।
इस अवसर पर बबीता कुमारी, शमशेर बहादुर, विनोद मौर्य, आदर्श यादव, यादवेंद्र रावत, हरिओम पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, अभिषेक कुमार सिंह, देवव्रत, अवधेश सोनकर, मनोज दयाल, लाल बहादुर पटेल, रिंकी गुप्ता, मालती देवी, अंजलि, फिरोज अहमद, विजयी प्रसाद, केशरी नंदन जायसवाल,संजय कुमार सिंह, केदारनाथ, विवेकानंद त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।