शहाबगंज में रंगों से सराबोर हुआ ब्लाक मुख्यालय परिसर, एक दूसरे को दी बधाई
इस दौरान एडीओ आईएसबी अजय कुमार सिंह, एकाउंटेंट प्रेम प्रकाश आर्य, राघवेंद्र सिंह, तकनीकी सहायक राजेश सिंह, लव केशरी, धर्मराज, रविन्द्र कुमार, श्याम सुन्दर, मनोज कुमार, पत्रकार मिथिलेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और सुख-समृद्धि की कामना की।
शहाबगंज, चंदौली

5:22 PM, Feb 28, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। खण्ड विकास कार्यालय परिसर में शनिवार को ब्लाक कर्मचारियों और अधिकारियों ने छुट्टी होने के बाद घर जाने से पूर्व आपस में एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पूरा कार्यालय परिसर रंग, अबीर और गुलाल से सराबोर नजर आया।
इस दौरान एडीओ आईएसबी अजय कुमार सिंह, एकाउंटेंट प्रेम प्रकाश आर्य, राघवेंद्र सिंह, तकनीकी सहायक राजेश सिंह, लव केशरी, धर्मराज, रविन्द्र कुमार, श्याम सुन्दर, मनोज कुमार, पत्रकार मिथिलेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और सुख-समृद्धि की कामना की।
Advertisement
इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। रंगों का यह त्योहार समाज में खुशहाली, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है।