बनवासी बस्ती पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी, बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए किया प्रेरित
शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार शहाबगंज क्षेत्र की बनवासी बस्ती पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों और बच्चों से संवाद कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
शहाबगंज, चंदौली

8:13 PM, Jul 25, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार शहाबगंज क्षेत्र की बनवासी बस्ती पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों और बच्चों से संवाद कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विशेष रूप से बनवासी समाज के अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की।
उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। ऐसे में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह समाज और अभिभावकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Advertisement
इस दौरान शिक्षकों ने भी अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों की शिक्षा में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में शिक्षक विजयी प्रसाद, रामपति, बबीता कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
