बाबा कीनाराम का दर्शन और गौ सेवा कर मनाया ब्लाक प्रमुख ने अपना जन्मदिन
ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने अपना जन्म दिवस शनिवार को बहुत ही सादगी से मनाया
धानापुर

गौशाला में पशुओं को चारा खिलाते ब्लाक प्रमुख अजय सिंह
2:11 PM, June 29, 2025
धानापुर । ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने अपना जन्म दिवस शनिवार को बहुत ही सादगी से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सबसे पहले रामगढ़ स्थित बाबा किनाराम के दरबार में हाजिरी लगाई और दर्शन पूजन किया। इसके बाद गौशाला में जाकर पशुओं को चारा खिलाया। साथ ही वेद पाठशाला के बटुकों में अंगवस्त्र भेंट किया। उन्होंने जनता द्वारा दिए गए आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञता प्रकट की। कहा कि विकास खंड के विकास के लिए अनेक कार्य कराए जा रहे हैं। जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निदान किया जा रहा है। मेरा पहला लक्ष्य है कि विकास खंड क्षेत्र के सभी गांव और वार्ड तक विकास कार्य पहुंचे।

Advertisement
इसके पहले जन्मदिन के अवसर पर सुबह से क्षेत्रीय लोगों और शुभ चिंतकों ने शुभकामनाएं दी और दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की।उनके ओदरा गांव स्थित आवास पर शुभचिंतकों ने सैकड़ों केक काटा और उनके लंबी आयु की भगवान से कामना किया। शुभकामना देने वालों में मुख्य रूप से सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश सिंह, आशुतोष सिंह "मिंटू", विमल सिंह "दादा", आशुतोष सिंह डबरिया, लक्ष्मण सिंह, रुस्तम खान, आजाद खान, रंजन सेठ, विपिन रस्तोगी, सहित अन्य लोग रहे।