ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने ब्लाक मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण
इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला।
धानापुर, चंदौली

8:46 AM, Aug 15, 2026
धानापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ब्लाक मुख्यालय परिसर में ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला।
Advertisement
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सहित ब्लाक के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
