ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने पत्नी मीरा सिंह व परिवार संग अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य, सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली। लोकआस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर रविवार की संध्या श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने अपनी पत्नी मीरा सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दशमी पोखरा पर पहुंचकर विधि-विधान एवं पूरे श्रद्धाभाव से छठी मइया की पूजा-अर्चना की। उन्होंने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं समाज की खुशहाली की कामना की।
धानापुर, चंदौली

7:54 PM, Nov 15, 2026

Advertisement
इस अवसर पर पोखरे पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर लोगों ने छठी मइया से अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने छठी मइया से समस्त क्षेत्रवासियों एवं जनमानस के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने की मंगलकामना की। महापर्व के इस पावन अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।