तानाशाही पर उतरी भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है -अरुण द्विवेदी
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि 11जनवरी को वाराणसी में एस आई आर वोट चोरी व मनरेगा को समाप्त किये जाने के विरूद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीक़े से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बरुन चौधरी के साथ भाजपा के इशारे पर पुलिस द
चंदौली

8:45 PM, Jan 14, 2026
चंदौली। ज़िला कॉंग्रेस कमेटी चंदौली व शहर कांग्रेस मुगलसराय के संयुक्त तत्वाधान में जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कॉंग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरुद्ध राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन ज़िलाधिकारी को सौंपा व प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि 11जनवरी को वाराणसी में एस आई आर वोट चोरी व मनरेगा को समाप्त किये जाने के विरूद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीक़े से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बरुन चौधरी के साथ भाजपा के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण दुर्व्यवहार किया गया,जो लोकतंत्र में घोर निंदनीय है।इतना ही नहीं पुलिस ने नेताओं पदाधिकारियों के घर जाकर बच्चे महिलाओं तक को परेशान किया।
भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेताओं पदाधिकारियों व उनके परिवारों के साथ हुवे पुलिसिया उत्पीड़न का कॉंग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है।
Advertisement
ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि तानाशाही पर उतर चुकी जन विरोधी भाजपा सरकार अब पुलिस व लाठी के बूते अपनी नाकामियों को छिपाना चाहती है। लेकिन कॉंग्रेस पार्टी देश के लोगों के मुद्दों पर डट कर खड़ी है। हम देशवासियों के साथ मिलकर इस तानाशाही सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। उक्त अवसर पर बृजेश गुप्ता मधु राय ,डॉ नारायण मूर्ति ओझा, गंगा प्रसाद ,हीरा लाल शर्मा ,तौफिक खान, सतीश बिंद, राजेंद्र गौतम, दया राम पटेल ,मुनीर खान ,भवानी शरण सिंह, राहुल ,राममूरत गुप्ता ,शाहिद तौसीफ , राधेश्याम यदुवंशी, परमहंस सिंह राजपूत, शिवेंद्र मिश्रा, गुलाब राम ,हम्मीर शाह, नेहाल अख्तर बाबू , दीन दयाल विश्वकर्मा, अखिलेश्वर पाठक ,अखिलेश पाण्डेय ,अनिल श्रीवास्तव ,राकेश पाठक ,राकेश सिंह, संतोष चौबे ,योगेंद्र सिंह, असद इकबाल ,किरण श्रीवास्तव अनवर सादात ,शैलेश यादव शमशेर खा मनोज सिंह, सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
