एसआईआर को लेकर भाजपा शहाबगंज मंडल की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
शहाबगंज। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर भाजपा शहाबगंज मंडल इकाई की बैठक गुरुवार को भीटिया स्थित मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह तथा विशिष्ट अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य उपस्थित रहे। बैठक में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
शहाबगंज, चंदौली

6:00 PM, Nov 19, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर भाजपा शहाबगंज मंडल इकाई की बैठक गुरुवार को भीटिया स्थित मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह तथा विशिष्ट अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य उपस्थित रहे। बैठक में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, इसके लिए कार्यकर्ताओं को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को एसआईआर के प्रति जागरूक करें तथा मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरणों की जांच करने में सहयोग करें।
विशिष्ट अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का सही होना बेहद जरूरी है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं को जागरूक करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
Advertisement
बैठक में विधानसभा प्रभारी विजय वर्मा, मंडल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष, विनोद सिंह, राजेश सिंह मुन्नू, श्रीकृष्ण दुबे, आभा बहेलिया, प्रेमनारायण सिंह, सीतांजली शर्मा, अनीस, सनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा ने की तथा संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया।
