भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देश भक्ति से हुए सराबोर
धानापुर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में बुधवार को भाजपाइयों, व्यापारियों व स्कूली बच्चों ने बाजार में देश की एकता अखंडता के लिए तिरंगा यात्रा निकाला।तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर बाजार का भ्रमण कर हरिनारायण अग्रहरि स्मृति गेट पर जाकर समाप्त हो गया।तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाई,व्यापारी व स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाया।इससे कमालपुर बाजार में पूरा
कमली, चंदौली

8:09 PM, Aug 12, 2026
नीरज अग्रहरि
जनपद न्यूज़ टाइम्सकमालपुर। धानापुर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में बुधवार को भाजपाइयों, व्यापारियों व स्कूली बच्चों ने बाजार में देश की एकता अखंडता के लिए तिरंगा यात्रा निकाला।तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर बाजार का भ्रमण कर हरिनारायण अग्रहरि स्मृति गेट पर जाकर समाप्त हो गया।तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाई,व्यापारी व स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाया।इससे कमालपुर बाजार में पूरा माहौल देश भक्ति से सराबोर हो गया।
Advertisement
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि देश की एकता अखंडता व संस्कृति को मजबूत करने के लिए हम भारतीय को आगे आना होगा।देश की आजादी में रणबांकुरों ने अपनी जान देकर इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज कराया था।देश की आजादी में शहीदों का बहुत बड़ा योगदान है।आज स्वतंत्रता सेनानियों को यादकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को अपनी भागीदारी निभानी होगी।देश की आन बान शान तिरंगा को सलामी देना ही भारतीयता की पहचान है।इसके लिए आप सभी अपने अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने का काम करे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, हरिवंश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, अन्नू सिंह,प्रदीप सिंह, आशुतोष सिंह मिंटू सिंह,श्यामसुंदर सिंह, अनिल श्रीवास्तव, संजय रस्तोगी, अजीत पांडेय, आनंद रस्तोगी, गणेश अग्रहरि, विकास गुप्ता, मौलिक सिंह, बाचा पाल, पप्पू अली, अशोक सिंह, अरविंद वर्मा, दिलीप त्रिशूलिया, संजय मिश्रा, अमित जायसवाल दीपू, संजीव चौधरी, सोनू गुप्ता आदि रहे।
