भाजपा ने घोषित किए नए जिलाध्यक्ष, चंदौली में काशीनाथ सिंह को मिली जिम्मेदारी
प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ से जारी घोषणा पत्र के मुताबिक अयोध्या क्षेत्र के अंबेडकर नगर में दिलीप देव पटेल, काशी क्षेत्र के वाराणसी में राम सकल पटेल, चंदौली में काशीनाथ सिंह, गोरखपुर महानगर में रमेश प्रसाद गुप्ता तथा देवरिया में काली प्रसाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
चंदौली

काशीनाथ सिंह
7:03 PM, May 28, 2026
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को कई जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की। जारी सूची के अनुसार चंदौली जिले की कमान अब श्री काशीनाथ सिंह को सौंपी गई है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ से जारी घोषणा पत्र के मुताबिक अयोध्या क्षेत्र के अंबेडकर नगर में दिलीप देव पटेल, काशी क्षेत्र के वाराणसी में राम सकल पटेल, चंदौली में काशीनाथ सिंह, गोरखपुर महानगर में रमेश प्रसाद गुप्ता तथा देवरिया में काली प्रसाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
Advertisement
यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के हस्ताक्षर से 28 मई 2026 को जारी की गई। पार्टी संगठन में नए दायित्वों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।