निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, चचेरा भाई घायल
धानापुर (चंदौली)। क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी 18 वर्षीय एहसान पुत्र निजामुद्दीन उर्फ टुल्लू की शुक्रवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई सैफ (17) घायल हो गया। दोनों बाइक से अपने ननिहाल नौदर गांव से निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
धानापुर, चंदौली

7:22 AM, Nov 28, 2026
अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक खाई में गिरी, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
धानापुर (चंदौली)। क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी 18 वर्षीय एहसान पुत्र निजामुद्दीन उर्फ टुल्लू की शुक्रवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई सैफ (17) घायल हो गया। दोनों बाइक से अपने ननिहाल नौदर गांव से निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे खरखौलिया गांव के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाइक समेत बाहर निकाला और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी।
Advertisement
मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले जाया गया। वहां एहसान की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि सैफ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने एहसान को मृत घोषित कर दिया।
