करनौल चौराहे पर डम्फर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना के तहत बड़गांवा गांव से मिट्टी ढुलाई में लगे एक तेज रफ्तार डम्फर ने करनौल चौराहे के समीप बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
shahabganj, chandauli

3:04 PM, Jun 3, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। क्षेत्र के करनौल चौराहे पर बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद डम्फर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक धानापुर थानाक्षेत्र के भदाहू निवासी हलचल 30 वर्ष पुत्र शंकर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना के तहत बड़गांवा गांव से मिट्टी ढुलाई में लगे एक तेज रफ्तार डम्फर ने करनौल चौराहे के समीप बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
Advertisement
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि भारतमाला परियोजना में लगे भारी वाहन चकिया-चन्दौली मार्ग पर दिन-रात तेज गति से दौड़ रहे हैं, जिससे आम राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार डम्फर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने, सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने तथा दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
