ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
शहाबगंज (चंदौली)। ब्लॉक मुख्यालय के पास बुधवार की शाम पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
शहाबगंज, चंदौली

7:58 PM, Oct 14, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। ब्लॉक मुख्यालय के पास बुधवार की शाम पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
शिवपुर गांव निवासी राकेश शुक्ला बुधवार की शाम बाइक से शहाबगंज बाजार से ब्लॉक मुख्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राकेश बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
Advertisement
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल राकेश को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
