मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। जनपद में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुगलसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
चन्दौली

2:45 PM, Apr 12, 2026
सब्जी के झोले में छिपाकर लाई जा रही थी खेप, बाराबंकी के रहने वाले हैं आरोपी
चंदौली। जनपद में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुगलसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पड़ाव चौराहे के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद सब्जी के झोले में छिपाकर रखी गई 400 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गंगाराम वर्मा व नीरज वर्मा, निवासी ग्राम नेउला थाना मसौली, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाराबंकी से किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर यह खेप लेकर आए थे और वाराणसी के रास्ते पड़ाव चौराहे पर किसी अन्य व्यक्ति को देने वाले थे।
इस संबंध में थाना मुगलसराय में मुकदमा संख्या 165/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन, 240 रुपये नगद व सब्जी का झोला बरामद किया है।
