मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग छात्र को प्रेमजाल में फंसाकर गुजरात ले जाने वाली युवती गिरफ्तार
थाना मुगलसराय पुलिस ने नाबालिग छात्र को प्रेमजाल में फंसाकर गुजरात ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
मुगलसराय, चंदौली

4:52 PM, May 29, 2026
चंदौली। थाना मुगलसराय पुलिस ने नाबालिग छात्र को प्रेमजाल में फंसाकर गुजरात ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना मुगलसराय क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय छात्र आदर्श महाराज बीते 8 मई 2026 को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला और मोबाइल फोन बंद मिला, तब परिजनों ने थाना मुगलसराय में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि अलीनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती गुंजा ने छात्र को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ गुजरात के कच्छ जनपद ले गई थी। वहां उसने किराए का कमरा लेकर छात्र को अपने साथ रखा और किसी से संपर्क नहीं करने दिया।
इसी दौरान छात्र ने मौका पाकर पड़ोस से मोबाइल फोन लेकर अपने पिता को कॉल कर लोकेशन की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन गुजरात पहुंचे और छात्र को सकुशल वापस लेकर आए।
Advertisement
मामले में पुलिस ने धारा 87 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्ता गुंजा पुत्री राजनाथ, निवासी नई बस्ती थाना अलीनगर, जनपद चंदौली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्ता ने छात्र को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
