चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14.739 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पप्पू यादव (24 वर्ष) व शौकत सिंह (23 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरा थाना चैनपुर, जनपद भभुआ (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बिहार के पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर चंदौली के मधुपुर व आसपास के गांवों में महंगे दाम पर बेचते थे और मुनाफा आपस में बांट लेते थे।
चन्दौली

10:06 AM, Apr 13, 2026
चंदौली। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 14.739 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। कौवाघाट पुल के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहे दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 14.739 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पप्पू यादव (24 वर्ष) व शौकत सिंह (23 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरा थाना चैनपुर, जनपद भभुआ (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बिहार के पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर चंदौली के मधुपुर व आसपास के गांवों में महंगे दाम पर बेचते थे और मुनाफा आपस में बांट लेते थे।
Advertisement
इस संबंध में थाना नौगढ़ पर मु0अ0सं0 37/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के साथ उपनिरीक्षक हंसराज मिश्र, अभय सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
