गंगा दशहरा पर नरौली घाट पहुंचे भदोही सांसद, मां गंगा प्रतिमा का किया उद्घाटन
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नरौली गंगा घाट श्रद्धा, आस्था और उत्साह का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भदोही सांसद विनोद कुमार बिंद ने मां गंगा की प्रतिमा का मुख उद्घाटन एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन होते ही पूरा घाट “हर-हर गंगे” और जय मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा।सांसद के नरौली घाट पहुंचने से पहले ही निषाद समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मि
धानापुर, चंदौली

8:46 PM, May 25, 2026
Advertisement
धानापुर। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नरौली गंगा घाट श्रद्धा, आस्था और उत्साह का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भदोही सांसद विनोद कुमार बिंद ने मां गंगा की प्रतिमा का मुख उद्घाटन एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन होते ही पूरा घाट “हर-हर गंगे” और जय मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा।सांसद के नरौली घाट पहुंचने से पहले ही निषाद समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। समाज के लोगों ने लगभग दो किलोमीटर पहले से ही सांसद का फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सांसद विनोद बिंद ने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन की प्रतीक हैं। गंगा घाटों का विकास और स्वच्छता सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज का गंगा से पुराना और आत्मीय संबंध रहा है तथा समाज के सम्मान और विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाट पर उमड़ी रही। लोगों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र बिंद, राधेश्याम निषाद, रवि निषाद, रामभरोस, अनिल, भरत, गोलू निषाद, बाबूलाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इनाम भाई ने किया जबकि अध्यक्षता राधेश्याम निषाद ने की।
