हाइवे पर लगा बैरिकेटिंग, बसों का नही हो रहा संचालन
चन्दौली से सैदपुर-गाजीपुर जनपद को जोड़ने के लिए पक्का पुल भी तैयार हो गया और हाइवे भी लगभग तैयार है किन्तु दोनो जनपदों को जोड़ने वाले मार्ग पर लोहे का बैरिकेटिंग लगने से अभी भी दोनो जनपदों के लोगो को बस की सुबिधा से वंचित है । प्रदेश में ऐसा शायद ही कही देखने को मिलेगा की हाइवे पर बैरिकेटिंग लगा हो ।
चहनिया, चंदौली

तीरगांवा में लगा लोहे का बैरिकेटिंग
8:03 PM, May 15, 2026
सुधींद्र पांडेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनिया। चन्दौली से सैदपुर-गाजीपुर जनपद को जोड़ने के लिए पक्का पुल भी तैयार हो गया और हाइवे भी लगभग तैयार है किन्तु दोनो जनपदों को जोड़ने वाले मार्ग पर लोहे का बैरिकेटिंग लगने से अभी भी दोनो जनपदों के लोगो को बस की सुबिधा से वंचित है । प्रदेश में ऐसा शायद ही कही देखने को मिलेगा की हाइवे पर बैरिकेटिंग लगा हो ।
चन्दौली जनपद में सकलडीहा होते चहनियां तीरगांवा तक करीब 30 किलोमीटर तक हाइवे का निर्माण हुआ है । जो अभी भी निर्माणाधीन है । इसके पहले गंगा में पुल भी चालू हो गया । पुल और हाइवे को गाजीपुर सहित कई जनपदों को जोड़ने और लोगो को सुबिधा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है । किन्तु हाइवे पर तीरगांवा के पास बड़े और ओवरलोड वाहनों के प्रतिबंध के लिए प्रशासन द्वारा लोहे का बैरिकेटिंग लगा दिया गया है । लोहे के बैरिकेटिंग के उस पार मार्ग स्वतंत्र कर बालू ढोने के लिए छोड़ दिया गया है । जबकि इस मार्ग से कई जनपदों का आगमन है जो बन्द होने से बसों का संचालन नही हो पा रहा है । यही हसनपुर तीरगांवा में गंगा कटान रोकने के लिए पत्थर लगाया जा रहा है । जो पत्थर लाने वाला ट्रक को भी नहा पहुच पा रहा है । ग्रामीणो का कहना है कि स्थायी रूप से बसों के संचालन से लोगो को राहत मिलेगी । समस्या अंधाधुंध ट्रकों के चलने का है तो इस पर अंकुश लगे ।
Advertisement
