लगातार दूसरे वर्ष जिला चैंपियन बनीं बराव की बालिकाएं
शहाबगंज, चंदौली। परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बराव, शहाबगंज की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियनशिप जीत ली। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय की बालिकाओं ने लगातार दूसरे वर्ष जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अब टीम मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी।
शहाबगंज, चंदौली

8:41 AM, Nov 26, 2026
Vinod kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्समंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
शहाबगंज, चंदौली। परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बराव, शहाबगंज की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियनशिप जीत ली। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय की बालिकाओं ने लगातार दूसरे वर्ष जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अब टीम मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रतियोगिता में बराव की बालिकाओं ने बेहतरीन खेल कौशल, दमदार रेड और मजबूत रक्षात्मक रणनीति का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़ दिया। खिलाड़ियों के शानदार तालमेल और आत्मविश्वास ने दर्शकों का मन मोह लिया। लगातार दूसरे वर्ष जिला चैंपियन बनने से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Advertisement
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार ने विजेता बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ब्लॉक खेल शिक्षक श्री रंजीत कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और टीम भावना से बच्चों ने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला संयोजक कन्हैयालाल गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मंडल स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में योगेंद्र कुमार सिंह, चंदन गुप्ता, विकास यादव, केशरी नंदन जायसवाल, विजयी, कल्लू प्रसाद, रामबेलास, कन्हैयालाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
