एमएलसी चुनाव में मोबाइल और कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध, बैंगनी स्केच पेन से ही करना होगा मतदान
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाताओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
chandauli

6:09 PM, Oct 19, 2026
23 अक्टूबर को होगा वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन का मतदान, जिला प्रशासन ने मतदाताओं से की अपील
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाताओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि मतदान के दिन मतदान कक्ष में मोबाइल फोन और किसी भी प्रकार का कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही मतदाताओं को मतदान प्रकोष्ठ में पीठासीन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले बैंगनी रंग के स्केच पेन से ही अपना मत दर्ज करना होगा।
Advertisement
जिला प्रशासन ने वाराणसी खंड के सभी स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इन नियमों की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें।
