वंश वृद्धि का प्रतीक है छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाला बांस का सूप और दउरा, बाजारों में बढ़ी रौनक
चंदौली। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ नजदीक आते ही जनपद के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। व्रती और उनके परिजन पूजा के लिए सूप, दउरा, डलिया, टोकरी, नारियल सहित अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे है
चंदौली

10:29 PM, Nov 11, 2026
13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व, पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटे व्रती
चंदौली। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ नजदीक आते ही जनपद के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। व्रती और उनके परिजन पूजा के लिए सूप, दउरा, डलिया, टोकरी, नारियल सहित अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे हैं।
Advertisement
छठ महापर्व में बांस से बने सूप और दउरा का महत्व केवल पूजा सामग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे धार्मिक मान्यताओं के साथ प्रकृति और वंश वृद्धि से जुड़ी परंपरा भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बांस से बने सूप और दउरा को वंश वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बांस का पौधा तेजी से बढ़ता है और एक पौधे से कई नए बांस निकलते हैं। इसी प्राकृतिक विशेषता को परिवार की वृद्धि और वंश की निरंतरता से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि बांस के सूप और दउरा में प्रसाद रखकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से परिवार में सुख-समृद्धि और वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही वजह है कि पीढ़ियों से छठ पूजा में इनका इस्तेमाल होता आ रहा है।
