वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बैराठ ने मोहरगंज को 15 अंकों से हराया
उद्घाटन मैच मोहरगंज और बैराठ के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बैराठ ने टॉस जीतने के बाद शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच में बैराठ की टीम ने 30 अंक अर्जित किए, जबकि मोहरगंज की टीम 15 अंक ही बना सकी। इस प्रकार बैराठ ने 15 अंकों के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
चंदौली

सराय रसूलपुर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अतिथि।
4:12 PM, Jun 5, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनियां। क्षेत्र के सराय रसूलपुर में गुरुवार देर शाम लश्करे अब्बास स्पोर्टिंग क्लब द्वारा महा वॉलीबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में बैराठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहरगंज को 15 अंकों से पराजित कर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव (पूर्व प्रधान प्रतिनिधि, रईया) तथा आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने फीता काटकर किया। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने गेंद पर पहली सर्विस लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
उद्घाटन मैच मोहरगंज और बैराठ के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बैराठ ने टॉस जीतने के बाद शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच में बैराठ की टीम ने 30 अंक अर्जित किए, जबकि मोहरगंज की टीम 15 अंक ही बना सकी। इस प्रकार बैराठ ने 15 अंकों के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Advertisement
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन दोनों टीमें समान मेहनत करती हैं। विजेता टीम अपनी सफलता का आनंद लेती है, जबकि पराजित टीम अनुभव से सीख लेकर आगे बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करती है। खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही खिलाड़ियों की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम में मोहम्मद अफजल सिद्दीकी, समीर शेख, फैजान, तालीम खान, नफीस खान, परमानंद यादव, डॉ. डी.के. राय, बबलू खान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
