चंदौली में बी.एड. प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी: 31 मई को 14 केंद्रों पर 6320 छात्र देंगे परीक्षा
जनपद में उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-27 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
चंदौली

7:05 PM, May 29, 2026
चंदौली। जनपद में उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-27 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 31 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जनपद के सभी 14 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों, केंद्र प्रतिनिधियों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों एवं पर्यवेक्षकों को परीक्षा संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
Advertisement
नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6320 अभ्यर्थी दो पालियों में बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी के लिए शासन स्तर से भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों के प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
