मुंबई कांग्रेस महासचिव बने अजमत खान

कांग्रेस संगठन से वर्षों से जुड़े अजमत खान को ज़मीनी राजनीति और सामाजिक सरोकारों का अनुभव है। उनकी नियुक्ति को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए एक सकारात्मक मोड़ बताया है एक ऐसा कदम जो कांग्रेस को जनमानस से और गहराई से जोड़ सकता है।

news-img

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के साथ अजमत खान


2:24 PM, Oct 8, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े

News Desk

जनपद न्यूज़ टाइम्स
Img

नवनियुक्त मुंबई कांग्रेस महासचिव अजमत खान 

मुंबई। मुंबई कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार करते हुए युवा और कर्मठ नेता अजमत खान को महासचिव पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। अणुशक्तिनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अजमत खान संगठन के विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी निरंतर मेहनत, सामाजिक जुड़ाव और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड़ ने उनकी नियुक्ति की संस्तुति की।

कांग्रेस संगठन से वर्षों से जुड़े अजमत खान को ज़मीनी राजनीति और सामाजिक सरोकारों का अनुभव है। उनकी नियुक्ति को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए एक सकारात्मक मोड़ बताया है एक ऐसा कदम जो कांग्रेस को जनमानस से और गहराई से जोड़ सकता है।

Advertisement

अजमत खान ने टेलीफोनिक वार्ता में बताया कि यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं, ज़िम्मेदारी है। मैं संगठन को मज़बूत करने और जनता की आवाज़ बनने के लिए हर संभव प्रयास करूँगा। कांग्रेस का मूल उद्देश्य जनता की सेवा और सामाजिक न्याय मेरी प्रेरणा है, जिसे हम हर हाल में आगे बढ़ाएँगे।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि अणुशक्तिनगर क्षेत्र में अजमत खान की लोकप्रियता और जनसंपर्क कांग्रेस के लिए नए विश्वास और नई दिशा का संकेत है।

पंचांग

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

राज्य

और देखे

विज्ञापन

पंचांग