टीबी मुक्त भारत अभियान-2 के तहत चन्दौली में लग रहे आयुष्मान आरोग्य शिविर
अभियान के अंतर्गत जनपद को प्राप्त दो हैंडहेल्ड एक्सरे मशीनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। शिविरों में उपस्थित लोगों का बीपी, हीमोग्लोबिन, बीएमआई जांच के साथ-साथ एक्सरे भी किया जा रहा है।
chandauli

3:57 PM, May 9, 2026
चन्दौली। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 24 मार्च 2026 से “100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान-2” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद चन्दौली में 07 अप्रैल 2026 से अभियान के तहत उच्च जोखिम वाले ग्राम पंचायतों में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के अंतर्गत जनपद को प्राप्त दो हैंडहेल्ड एक्सरे मशीनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। शिविरों में उपस्थित लोगों का बीपी, हीमोग्लोबिन, बीएमआई जांच के साथ-साथ एक्सरे भी किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक ब्लॉक चहनियां, चकिया, धानापुर और शहाबगंज में शिविर लगाए जा चुके हैं, जबकि वर्तमान समय में बरहनी एवं नौगढ़ ब्लॉक में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद में अब तक लगभग 100 आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए जा चुके हैं।
Advertisement
इसी क्रम में शुक्रवार को बरहनी ब्लॉक के बगही कुम्भापुर गांव में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का उद्घाटन सैयदराजा विधायक द्वारा किया गया। विधायक ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।
शिविर के आयोजन में ग्राम प्रधान, सीएचओ, आशा कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) स्टाफ उपस्थित रहे।