आयुष चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत जिले के आयुष चिकित्सकों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। चिकित्सकों ने शासन से उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
चंदौली

5:04 PM, Sep 15, 2026

इस दौरान संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के वाराणसी मंडल अध्यक्ष एवं आयुष डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. अजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि आयुष चिकित्सक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से मांगों को लेकर लगातार शासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री से उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उचित समाधान कराने की मांग की है।