डीडीयू स्टेशन पर मानव तस्करी विरुद्ध चलाया गया जागरूकता अभियान
पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज सर्कुलेटिंग एरिया पीएसबी हाल में यात्रियों को जागरूक किया।
chandauli

10:15 AM, Dec 13, 2025
चंदौली। पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज सर्कुलेटिंग एरिया पीएसबी हाल में यात्रियों को जागरूक किया।
Advertisement
अभियान के दौरान यात्रियों को मानव तस्करी के खतरों, रोकथाम के उपायों तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।टीम ने प्लेटफॉर्म पर उपस्थित यात्रियों, अभिभावकों और रेलवे कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत सूचना बीबीए के टोल फ्री नंबर 1800 102 7222 ,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या रेलवे सुरक्षा बल 139 को देने के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता पहल का उद्देश्य समाज को सुरक्षित बनाना और कमजोर वर्गों, विशेषकर बच्चों, को मानव तस्करी के खतरे से बचाना है। इस दौरान आरपीएफ एस आई राम नरेश राम,एस आई एके मीना,एस आई अस्वनी कुमार, चाइल्ड लाइन राधेश्याम, रंजना यादव,बचपन बचाओ आंदोलन के चंदा गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
