सड़क पर पलटा ऑटो, चालक की मौत
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत रामगढ़ निवासी ऑटो चालक तिलकधारी गोस्वामी (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार की शाम करीब सात बजे रामगढ़ स्थित गुलाब सिंह स्मृति द्वार के पास गुरेरा-रामगढ़-नादी मार्ग पर हुआ।
चहनिया, चन्दौली

रामगढ़ में ऑटो पलटने से चालक तिलकधारी गोस्वामी की मौत के बाद उनके घर पहुंचे पुलिसकर्मी और शोकाकुल परिजन
2:20 PM, Nov 1, 2026
Writing
अर्धनिर्मित सड़क पर बिखरी गिट्टी बनी हादसे की वजह, ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत रामगढ़ निवासी ऑटो चालक तिलकधारी गोस्वामी (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार की शाम करीब सात बजे रामगढ़ स्थित गुलाब सिंह स्मृति द्वार के पास गुरेरा-रामगढ़-नादी मार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, तिलकधारी गोस्वामी अपना ऑटो लेकर जा रहे थे। इसी दौरान अर्धनिर्मित सड़क पर बिखरी गिट्टी पर ऑटो का पहिया चढ़ने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां रविवार की भोर करीब तीन बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Advertisement
रविवार को शव रामगढ़ स्थित उनके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी कविता और दो पुत्रियों रितिका (10) तथा आर्या (8) को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से दोनों मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी कविता का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर बलुआ पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आवश्यक कागजी कार्रवाई में जुटी रही। हादसे की जांच की जा रही है।
